वाराणसी
केंद्रीय कारागार चिकित्सालय को मिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कैदियों में कंबल वितरित
वाराणसी। केंद्रीय कारागार वाराणसी में नई सुबह संस्था द्वारा चिकित्सालय के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्टेबलाइजर सहित प्रदान किया गया। साथ ही, ओवरसीज बैंक चितईपुर शाखा के सहयोग से कैदियों को कंबल वितरित किए गए।
केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. मिश्रा की ओर से कारापाल एवं चिकित्सा अधिकारी ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और स्टेबलाइजर ग्रहण किया।
नई सुबह संस्था का योगदान
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अजय तिवारी ने कहा कि नई सुबह संस्था कैदियों के कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
कारापाल अखिलेश कुमार ने कहा कि कैदी जेल में कई रचनात्मक कार्य कर रहे हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग की आवश्यकता है। वहीं, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. मनोज तिवारी, ओवरसीज बैंक चितईपुर शाखा के मैनेजर धर्मेंद्र सिंह, कारापाल वीरेंद्र वर्मा, आईसीटीसी के परामर्शदाता अरविंद सिंह और नई सुबह संस्था के अनुराग तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
