Connect with us

वाराणसी

रामनगर में पुलिस मुठभेड़, बदमाश घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में पुलिस चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान मुकुल शर्मा निवासी चंदौली के रूप में हुई है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जिले में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को देख मुकुल शर्मा भागने लगा। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुकुल शर्मा हाल ही में कमच्छा में पिता-पुत्र पर गोली चलाकर लूटपाट की घटना में शामिल था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी काशी सरवणन टी और एसीपी भेलूपुर ईशान सोनी मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मुकुल शर्मा पर कई संगीन अपराध दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस चेकिंग के दौरान यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब मुकुल शर्मा से पूछताछ कर अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page