Connect with us

वाराणसी

चिरईगांव में छात्राओं का हुआ सम्मान, बुजुर्गों में कंबल वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

बिरहा गायकी और कविताओं ने बांधा समां

वाराणसी। चिरईगांव में रविवार को मां वैष्णवी त्रिकुटा कुटिया में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कौशल विकास केंद्र की उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही शीतलहर के मद्देनजर चोलापुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों के बुजुर्गों को कंबल वितरण किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गांव देश का दिल होते हैं, और जब गांवों का विकास होगा, तभी देश की प्रगति संभव होगी। विशिष्ट अतिथि पायल लक्ष्मी सोनी ने छात्राओं को उनके कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन त्रिकुटा कुटिया के महंत शंभू भगत के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में डॉक्टर एस.के. विश्वकर्मा, अवधेश अग्रहरि, संतोष चौरसिया, विनय श्रीवास्तव, प्यारेलाल पहलवान, डॉक्टर संतोष यादव, अमरावती, अमरदेव यादव, सुनीता पार्षद और उमाशंकर ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि डॉ. जयशंकर जय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक उपेंद्र यादव ने दिया। इस अवसर पर वीरू यादव और उनके संगत ने अपनी मधुर बिरहा गायकी से सभी को भावविभोर किया।

Advertisement

इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माधुरी गोस्वामी, मदन यादव, पप्पू पांडे, निर्मला देवी, अंकित गौतम, उषा कनौजिया और मुदित विश्वकर्मा उपस्थित रहे। आयोजन ने सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page