वाराणसी
कोहरे से कई ट्रेनें विलंबित, यात्रियों को परेशानी
वाराणसी में सर्द मौसम और कोहरे के कारण 12 ट्रेनों में देरी हो रही है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, सिकंदराबाद, मुंबई और अन्य शहरों से आने वाली ट्रेनें दो से नौ घंटे तक देर से रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं।
इनमें मैसूर से आने वाली ट्रेन तीन घंटे, सुल्तानपुर से वाराणसी पैसेंजर दो घंटे, पटना से साबरमती बीजी जोन वाली ट्रेन चार घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस नौ घंटे और बरकाकाना वाराणसी मेमू चार घंटे देरी से आईं।
इसके अलावा सिकंदराबाद से दानापुर जाने वाली ट्रेन छह घंटे, बठिंडा से फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, दादर सेंट्रल से बलिया तक की फेयर स्पेशल चार घंटे और न्यू दिल्ली से वाराणसी भारत ट्रेन दो घंटे देरी से पहुंची।
वंदेभारत को भी तीन घंटे के लिए री-शेड्यूल किया गया। इस दौरान यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक राहत की खबर आई है, क्योंकि वाराणसी से प्रयागराज तक की यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने विशेष निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने सुरक्षा और गति की जांच की ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इस दौरान प्रयागराज के रामबाग स्टेशन और काउंटरों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
वाराणसी से विशाखापट्टनम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर में भी बदलाव किया गया है। 18311 और 18312 नंबर की ट्रेन का मार्ग अब संबलपुर से नहीं होकर सीधे विशाखापट्टनम से होगा।
इस बदलाव के तहत 18311 विशाखापट्टनम-बनारस एक्सप्रेस अब 18533 नंबर से चलेगी, और 18312 बनारस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 18574 नंबर से तीन मार्च से सेवा में आएगी।
