Connect with us

वाराणसी

फ्लाईओवर के नीचे तैयार होगा बनारसी जायकों का केंद्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में शहर के फ्लाईओवर और आरओबी के नीचे फूड प्लाजा और फूड कोर्ट बनाने की योजना है। इसके लिए नगर निगम ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। इन स्थानों पर बनारसी कचौड़ी, जलेबी और मलईयो जैसे खास व्यंजनों का स्वाद मिलेगा।

फ्लाईओवरों के नीचे ग्रीन फील्ड एरिया तैयार किया जाएगा, जिसमें पाथवे, बेंच, पिलर की पेंटिंग और सीलिंग की पेंटिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

Loading...

साथ ही टू व्हीलर पार्किंग और वेंडिंग जोन की व्यवस्था भी की जाएगी। इस क्षेत्र को स्टील रेलिंग और इंटरलॉकिंग से सजाया जाएगा। बनारस में आने वाले पर्यटक मंदिरों और घाटों के दर्शन के साथ-साथ यहां के खास व्यंजनों का भी आनंद ले सकेंगे। इन फूड प्लाजा के निर्माण से अब पर्यटकों को विभिन्न दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page