Connect with us

वाराणसी

प्रसव के दौरान हार्ट अटैक से मां और बच्चे की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रसव के दौरान 31 वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है जो नए सदस्य के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त था।

मामला विक्रमगढ़ तालुका के गलटारे गांव का है। कुंता वैभव पदवले, जो नौ महीने की गर्भवती थीं को प्रसव पीड़ा के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जवाहर के सरकारी पतंगशाह कॉटेज अस्पताल रेफर किया गया लेकिन वहां प्रसव के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

डॉक्टरों की लाख कोशिशें नाकाम

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महिला की स्थिति पहले सामान्य थी, लेकिन प्रसव के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट होने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

Advertisement

युवाओं में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार हाल के वर्षों में युवाओं में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़े हैं। खासतौर पर कोरोना महामारी के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं, जहां बिना किसी पूर्व लक्षण के स्वस्थ व्यक्तियों को अचानक दिल का दौरा पड़ रहा है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा, “अपने पूरे करियर में मैंने इस तरह की घटना पहली बार देखी है। यह घटना हमारी पूरी टीम के लिए झकझोर देने वाली है।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page