Connect with us

मिर्ज़ापुर

मड़िहान पुलिस ने अवैध असलहे के साथ अभियुक्त को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अभिनंदन के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मड़िहान पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की। उपनिरीक्षक विनोद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर मड़िहान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मालपुर निवासी बबलू पाल (पुत्र लक्ष्मण) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

Loading...


पुलिस ने अभियुक्त बबलू पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर नागरिकों में विश्वास बढ़ा है। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page