Connect with us

चन्दौली

चहनियां में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। चहनियां स्थित सेन्ट जोसेफ स्कूल में क्रिसमस दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल अनिल जोसेफ की अगुवाई में इस अवसर पर ईसा मसीह के जन्म दिन को समारोहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय परिसर को सुंदरता से सजाया गया था और बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

अनिल जोसेफ ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। यह ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है और आजकल हिंदू समुदाय में भी इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है।

भारत में क्रिसमस की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि ईसा मसीह ने कभी भी ऊँच-नीच के भेदभाव को स्वीकार नहीं किया और उन्होंने लोगों को प्रेम, भाईचारे और सद्भावना के साथ रहने का संदेश दिया था।

क्रिसमस का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इसके बाद न्यू ईयर का पर्व आता है जिससे पूरे दिसंबर महीने के अंतिम दस दिन उत्साह से भरे होते हैं। बच्चों को इस दिन सांता क्लॉज के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है।इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों बच्चे और अन्य शिक्षक उपस्थित थे, जिनमें अनिल कुमार सिंह, दीपक तिवारी, जेमिना, बिंदु, एन के, डेनिम जोसेफ, ऐश्वर्या और अन्य लोग शामिल थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page