वाराणसी
तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइक बरामद
वाराणसी। चौक पुलिस ने मंगलवार को दो शातिर वाहन चोर और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यम यादव (20 वर्ष), निवासी ग्राम अमराए, थाना सकलडीहा, चंदौली; प्रिंस यादव (19 वर्ष), निवासी राघवपुर, थाना जमनिया, गाजीपुर; और एक 16 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें चौक थाना क्षेत्र के पशुपतेश्वर गली से पकड़ा।
बरामद मोटरसाइकिलों में शामिल हैं:
1. स्प्लेंडर प्लस (वाहन संख्या UP65BQ7921)
2. स्प्लेंडर प्लस (वाहन संख्या UP65DU3678)
3. बजाज पल्सर (वाहन संख्या UPDM0905)
4. स्प्लेंडर प्लस (वाहन संख्या UP65AM2795)
5. स्प्लेंडर प्लस (वाहन संख्या UP65EN1108)
इन वाहनों की चोरी से जुड़े मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से पकड़ा। चोरी के वाहनों की पहचान चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर की गई।
