पूर्वांचल
गाजीपुर में 30 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Loading...
Loading...
गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गाजीपुर से आकर ग्राम दुर्खुशी के पास नीले रंग के बैग में मादक पदार्थ हेरोइन छुपाकर ले जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी इंद्रजीत उर्फ विधायक को गिरफ्तार कर लिया।
Loading...
आरोपी के पास से 145 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Continue Reading
