Connect with us

पूर्वांचल

कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास एनएच 24 पर मंगलवार शाम को एक भीषण हादसा हो गया। करीब 4 बजे के आस-पास एक अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही राहगीरों और आस-पास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमानियां के चादपुर मोहल्ला निवासी टिकोलो चौधरी (25) और प्रदीप चौधरी (22) अपनी बाइक पर तहसील से जमानियां स्टेशन बाजार की ओर जा रहे थे। दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जबकि कार में सवार हरपुर नईबस्ती निवासी कार चालक संतोष यादव (45) और जंगली यादव (52) भी चोटिल हो गए।

हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा हेतु पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page