Connect with us

पूर्वांचल

पुलिस कस्टडी से पशु तस्करों का सहयोगी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ पुलिस कस्टडी से पशु तस्करों का सहयोगी फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिसआजमगढ़ में पुलिस हिरासत से एक युवक फरार हो गया, जो पशु तस्करों का सहयोगी बताया जा रहा है। अहिरौला थाना पुलिस उसे पूछताछ के लिए लाई थी लेकिन मौका पाकर वह थाने से भाग निकला।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसके जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। हमले में घायल हुए थे पुलिसकर्मी 17 अक्टूबर को आजमगढ़ में एक पिकअप वाहन पर सवार लगभग 6-7 पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया था।

वे दो बाइकों पर सवार चार पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश कर रहे थे जिसमें चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस हमले के बाद पुलिस ने कुल 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि बाकी की तलाश जारी है।पशु तस्करों से जुड़े हैं फरार आरोपी के संबंधएसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक फरार आरोपी निषाद का नाम घटना की जांच के दौरान सामने आया था।

हालांकि वह सीधे तौर पर इस हमले में शामिल नहीं था लेकिन उसके पशु तस्करों के साथ संबंध पाए गए। पुलिस पूछताछ के दौरान निषाद ने मौका पाकर थाने से फरार होने की कोशिश की।पुलिस पर बढ़ी जिम्मेदारीयह घटना आजमगढ़ पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

इससे पहले भी दो अपराधी पुलिस हिरासत से फरार हो चुके हैं जिससे जिले की पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page