Connect with us

करियर

वाराणसीः आईसीएआर से एक्रिडेशन की मांग को लेकर यूपी कॉलेज के छात्रों ने दिया धरना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भोजूबीर स्थित यूपी कॉलेज (उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय) से बीएससी एग्रीकल्चर में डिग्री हासिल करने वाले और वर्तमान सत्र के विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से एक्रिडेशन के लिए सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर वहीं बैठकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Loading...

धरनारत छात्रों का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तबतक वह धरना देते रहेंगे। छात्र-छात्राओं का कहना है कि महाविद्यालय में कृषि संकाय का आज तक आईसीएआर से एक्रिडेशन नहीं हो सका है। इसके कारण वह देश भर के कृषि विश्वविद्यालयों में होने वाले यूजी, पीजी और रिसर्च एंट्रेंस में बैठने के योग्य नहीं हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page