Connect with us

राज्य-राजधानी

राष्ट्रपति मुर्मू-प्रधानमंत्री मोदी ने राम-लक्ष्मण को लगाया तिलक, देश भर में विजयादशमी की धूम

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। देशभर में विजयादशमी का पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर के बाजारों में भीड़भाड़ है और लोग रावण दहन देखने के लिए अपने-अपने शहरों की रामलीला में इकट्ठा हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बरेका में 75, 65 और 55 फुट के रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

तो वहीं दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयादशमी के अवसर पर लाल किले के माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में ​शामिल हुए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण का दहन किया। इससे पहले दोनों ने राम-लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकारों को तिलक भी लगाया। कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मु को त्रिशूल और पीएम मोदी को गदा दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  विजयादशमी कार्यक्रम में सम्मिलित होने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “दिल्ली में विजयादशमी कार्यक्रम में भाग लिया। हमारी राजधानी अपनी अद्भुत रामलीला परंपराओं के लिए जानी जाती है। ये आस्था, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उत्सव है।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page