Connect with us

वायरल

पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को प्रस्तावित

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2024 अब 7 और 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पहले 26 और 27 अक्टूबर को निर्धारित की गई थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था।

आयोग ने इस परीक्षा को दो पालियों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए प्रस्तावित करीब 50 जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) से परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है, जिनकी अंतिम तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Loading...

इस परीक्षा में लगभग 5,76,154 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। आयोग ने पहले 27 अक्टूबर को परीक्षा कराने का निर्णय लिया था, लेकिन अब इसे दिसंबर में पुनः निर्धारित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आयोग औपचारिक रूप से नई तारीखों की घोषणा अगले सप्ताह कर सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page