वायरल
चंडीगढ़: ईडी ने सांसद संजीव अरोड़ा के घर मारा छापा
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा और पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी और फाइनेंसर हेमन्त सूद के आवास पर छापा मारा।ईडी की टीमों ने सांसद के आवास और अन्य ठिकानों पर कई घंटे तक तलाशी ली।
सूत्रों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में भारत भूषण आशु का नाम सामने आने के बाद ईडी ने जांच शुरू की। इस जांच में विदेशी लेन-देन के तार हेमन्त सूद से जोड़े जा रहे हैं।ईडी कर रही है हेमन्त सूद से पूछताछईडी की टीम राज्यसभा सांसद अरोड़ा और हेमन्त सूद से पूछताछ कर रही है।
उनकी संपत्तियों का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है और परिवार के सभी मोबाइल फोन बंद कर दिए गए हैं।इस कार्रवाई के बाद राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं एक सम्मानित नागरिक हूं। तलाशी क्यों हो रही है, इसका मुझे कोई अंदाजा नहीं, लेकिन मैं एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और उनके हर सवाल का जवाब दूंगा।”
