Connect with us

वाराणसी

पिण्डरा विधानसभा के लोगों ने विधायक डॉ. अवधेश सिंह को मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पिण्डरा विधानसभा के लोगों ने अपने विधायक डॉ. अवधेश सिंह के साथ हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया। डॉ. अवधेश सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और सोच को दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को चुना है और यह प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और जनता के प्यार का परिणाम है। हरियाणा में आ रहे रुझानों के अनुसार, भाजपा सरकार बनने की संभावना प्रबल है।

Loading...

डॉ. अवधेश सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, डॉ. जे.पी. दुबे, हौसिला पांडेय, अभिषेक सिंह राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जीत की खुशी में उत्साहित नजर आए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page