Connect with us

वाराणसी

नए कलेवर के साथ दशहरा पर्व मनाएगा समाज सेवा संघ

Published

on

Loading...
Loading...

रावण दहन से पूर्व निकलेंगी भव्य शोभायात्रा

वाराणसी। प्राचीन सामाजिक संस्था समाज सेवा संघ के तत्वावधान में आगामी 12 अक्टूबर को मलदहिया चौराहे पर नए कलेवर के साथ दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सायं काल 5:00 बजे श्री कृष्ण धर्मशाला इंग्लिश लाइन से चमनजीत सलूजा और कमल सलूजा द्वारा भगवान श्री राम की आरती के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मलदहिया चौराहा पर स्थापित रावण के पुतले के पास पहुंचेगी। वहां रावण दहन होगा। इस बार विशेष रूप अनुभवी कारीगर शमशाद खान, आर्यन खान द्वारा 24 फूट ऊंचे नीले रंग में रंगे हुए रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नालंदा से आतिशबाजी सामग्री मंगा गयी है।

प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष मंगल सोनी एवं संस्थापक तिलक राज कपूर करेंगे जबकि संचालन विनय कुमार दत्ता और दीपक माली करेंगे।

इस आयोजन को शानदार तरीके से सफल बनाने के लिए डॉ.एन.के.मिढ्ढा, रंजन कोहली, परवेश भोला, डॉ.आशु मिढ्ढा, सूरज कपूर अपने भूमिका में लगे हुए हैं। मेले में आम जनता की सेवा के लिए पानी की व्यवस्था प्रदीप मल्होत्रा द्वारा की गई है। इस वर्ष आमजन महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मेले में स्वयंसेवी महिला नर्सों के साथ नरेंद्र कपूर की ड्यूटी लगाई गई है। 75 वर्षों में पहली बार कुछ मुस्लिम बंधु भी मेले की रौनक बढ़ाएंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page