Connect with us

वाराणसी

अस्सी घाट पर होगा गंगा महोत्सव, शिवमणि और कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। देव दीपावली के अवसर पर इस बार राजघाट की जगह अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस महोत्सव में गायक कैलाश खेर और ड्रमर शिवमणि की विशेष प्रस्तुतियां होंगी।

पर्यटन उपनिदेशक आर.के. रावत ने बताया कि इस बार अस्सी घाट पर होने वाले इस महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों की सूची जल्द ही अंतिम रूप ले लेगी। इसके साथ ही देव दीपावली के मौके पर 12 लाख दीयों का प्रज्वलन किया जाएगा और प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक भवनों को झालरों से सजाने की व्यवस्था की जा रही है।

Loading...

इसके अलावा, गंगा के उस पार रेती पर 12 मिनट तक ग्रीन आतिशबाजी की योजना बनाई गई है। जिसके लिए मुंबई से कलाकारों को बुलाया जाएगा। आतिशबाजी के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। गंगा द्वार पर लाइट एंड साउंड शो भी आयोजन का हिस्सा होगा और इसे भव्य बनाने के लिए तैयारियां एक महीने पहले से शुरू हो चुकी हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page