Connect with us

मनोरंजन

सलमान-आमिर की तीन दशक बाद फिर बन सकती है इस फिल्म में जोड़ी !

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। सलमान खान और आमिर खान दोनों ही बॉलीवुड के बड़े सितारे माने जाते हैं। एक अपने दमदार एक्शन के लिए पहचाना जाता है। जबकि दूसरा फिल्मों में अपने परफेक्शन और अदायगी के लिए प्रसिद्ध है। इन दोनों ने 1994 में फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में एक साथ काम किया था, जिसमें उनके साथ करिश्मा कपूर और रवीना टंडन भी मुख्य भूमिकाओं में थीं।

फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। तब से लेकर आज तक फैंस इन दोनों को फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की इच्छा जताते आए हैं, लेकिन अभी तक यह मुमकिन नहीं हो पाया था। अब ऐसा लगता है कि फैंस की यह ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो सकती है, क्योंकि सलमान और आमिर एक साथ किसी बड़ी फिल्म में नजर आ सकते हैं।

काफी समय से खबरें आ रही थीं कि राजकुमार संतोषी अपनी सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान और आमिर की जगह फिल्म में किसी युवा अभिनेता, जैसे रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को कास्ट किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

लेकिन, सूत्रों की मानें तो सलमान और आमिर ही अपने पुराने किरदार अमर और प्रेम को फिर से निभा सकते हैं। 1994 में आई इस फिल्म में आमिर खान ने अमर टीलू और सलमान खान ने प्रेम भोपाली की भूमिका निभाई थी। हालांकि, अब तक इस सीक्वल के बारे में मेकर्स या दोनों सुपरस्टार्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फैंस को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page