Connect with us

मनोरंजन

विराट के कपड़े पहनना पसंद करती हैं अनुष्का शर्मा, पेरेंटिंग को लेकर दिया टिप्स

Published

on

Loading...
Loading...

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एक चर्चित कपल के रूप में जाना जाता है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट के बारे में एक मज़ेदार बात साझा की। उन्होंने कहा कि वह अक्सर विराट के कपड़े, खासकर टी-शर्ट्स और जैकेट्स, उधार लेती हैं। अनुष्का ने बताया कि उन्हें विराट के कपड़े पहनना पसंद है, और यह चीज़ विराट को भी काफी खुश कर देती है।

हम परफेक्ट पैरेंट्स नहीं हैं –

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने माता-पिता बनने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि समाज में परफेक्ट पैरेंट बनने का काफी दबाव होता है। उन्होंने कहा कि वे और विराट कोहली भी आदर्श माता-पिता नहीं हैं और कई बार चीजों को लेकर शिकायत भी करते हैं। उन्होंने माना कि बच्चों के सामने अपनी गलतियों को स्वीकार करना महत्वपूर्ण है, ताकि उन पर अनावश्यक दबाव न पड़े।

आजकल सोशल मीडिया पर पेरेंटिंग से जुड़ी सलाहें बहुत दी जाती हैं, जो कई बार पेरेंट्स को भ्रमित कर सकती हैं। अनुष्का का मानना है कि आंख मूंदकर इन सलाहों पर भरोसा करने की बजाय अपनी पेरेंटिंग को ईमानदारी से निभाना चाहिए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page