Connect with us

राज्य-राजधानी

महाराष्ट्र के मेडघाट पर खाई में गिरी बस, चार की मौत, 40 घायल

Published

on

Loading...
Loading...

महाराष्ट्र के अमरावती से मध्यप्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस सोमवार को चिकलधारा और धारणी के बीच मेडघाट पर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि बस चालक समेत 40 लोग घायल हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश खंडवा जिले के रहने वाले हैं।

बस मालिक ने कहा- गोबर की वजह से फिसली बस

बस मालिक सिमरसिंह चावला ने बताया- मेरी कंडक्टर गुड्‌डू खान और ड्राइवर अमरसिंह पवार से बातचीत हुई है। दोनों घायल हैं, ड्राइवर गंभीर है। उन्होंने घटना को लेकर जानकारी दी है कि घटनास्थल पर खतरनाक टर्निंग थी। उस वक्त बारिश भी हो रही थी। सड़क पर मवेशी का गोबर पड़ा था, उसी वजह से बस फिसलकर अनबैलेंस हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में चार यात्रियों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान फूलवती (35)पत्नी राजू काजले निवासी रोनीखेड़ा, जिला बैतूल (मप्र), रघुनाथ इंगले (35) निवासी गाडगे नगर, अमरावती, महाराष्ट्र, पल्लवी कदम, (28) निवासी ग्राम रहेना, अमरावती, महाराष्ट्र और राजेंद्र मोतीप्रसाद पाल (पाल बाबू) निवासी भोकरबड़ी, तलाई कैंप धारणी, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

वहीं, हादसे में खंडवा के मोरदड़ गांव का रहने वाला बस चालक अमरसिंह पंवार घायल है। अन्य घायलों में खंडवा की मुन्नीबाई गवली, आशीष गवली, सिरपुर गांव के सुरेश जायसवाल, सिंगोट के दीपक पटेल, गुड़ी गांव के गुड्‌डू खान शामिल हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page