Connect with us

राज्य-राजधानी

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, छह आईएएस अफसर बदले

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़े प्रशासनिक बदलाव किए है। इस फेरबदल में नमामि गंगे परियोजना से लेकर ग्रामीण जलापूर्ति और विभिन्न विभागों के छह आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिसमें प्रनत ऐश्वर्या को सीडीओ अंबेडकर नगर से हटाकर विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के साथ संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), लखनऊ नियुक्त किया गया है। उमेश प्रताप सिंह, विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, अब विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के रूप में कार्य करेंगे आनंद कुमार शुक्ला को अपर निदेशक सूडा से हटाकर सीडीओ अंबेडकर नगर का पदभार सौंपा गया है।

Loading...

तो वहीं अरुण कुमार को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग और संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से हटाकर विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग नियुक्त किया गया है।

अनुपम शुक्ला, विशेष सचिव ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के साथ-साथ अब प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश के पद का भी जिम्मा संभालेंगे‌। रीना रॉय को बाह्य बल एवं ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page