Connect with us

Uncategorized

भैंसासुर घाट पर डूबे चंदौली के तीन युवक, परिजनों में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भैंसासुर घाट (आदमपुर) पर गंगा स्नान के दौरान सोमवार की रात तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। सभी युवक मूल रूप से चंदौली के निवासी थे और बनारस घूमने आए थे। इस घटना के बाद से ही मृतकों को के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार शाहुकुटी वार्ड नंबर दो (मुंगलसराय) चंदौली निवासी साहिल (22) पुत्र छोटे, सनी (17) पुत्र राजू और लकी (16) पुत्र राजू अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बनारस घूमने आया था। घूमने के दौरान सोमवार रात भैंसासुर घाट पहुंच गए। स्नान के दौरान गंगा की गहराई को तीनों भांप नहीं पाए और डूब गए। पहले जब एक व्यक्ति डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूबने लगा और फिर उन दोनों को बचाने के चक्कर में तीसरा युवक भी डूब गया। यह नजारा देख अन्य दो दोस्त पानी से बाहर आ गए और उन दोनों ने तीनों को बचाने की हिम्मत नहीं की।

सूचना मिलने पर वीआईपी ड्यूटी के बावजूद आदमपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को निजी गोताखोर गजानन माझी, महेंद्र साहनी, गोपाल साहनी, संजू साहनी से शव को गंगा से बाहर निकलवाया। पुलिस ने तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page