Connect with us

अपराध

चोलापुर पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले मे वांछित फरार तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-195/2022 धारा 498ए / 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से संबंधित वांछित / फरार अभियुक्तगण, रमेश पुत्र महेन्द्र प्रसाद ,आदेश कुमार पुत्र महेन्द्र प्रसाद, रन्नो देवी उर्फ हीरावती देवी पत्नी महेन्द्र प्रसाद नि०गण ग्राम शिवरामपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को ग्राम शिवरामपुर थाना चोलापुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page