Connect with us

वाराणसी

पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने चौकी प्रभारियों व थाना प्रभारियों संघ की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी ए. सतीश गणेश द्वारा यातायात पुलिस लाईन स्थित ऑडिटोरियम में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के गोमती और वरूणा जोन में से हाल ही में जुड़े थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारी स्तर के साथ बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित रहें

पुलिस आयुक्त द्वारा उक्त बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये.

अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति के अनुरूप कार्यवाही किये जाने तथा विभिन्न गिरोह जैसे स्कॉर्पियन हंटर के गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा समस्त प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

भू-माफिया पर शिकंजा कसे जाने हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

आम जनमानस के मध्य पुलिस की दृष्यता बनाये रखे जाने हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा समस्त प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया जिससे आम जनमानस में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो सके।

Loading...
Advertisement

बैठक में उपस्थित समस्त प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को बेहतरीन टर्न आउट के साथ-साथ उच्च कोटि के अनुशासन का पालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह भी हिदायत दी गई कि यदि किसी के विरूद्ध भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा।

पुलिस का व्यवहार आम जनमानस के प्रति उच्च कोटि का बनाये रखे जाने हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। यदि किसी के विरूद्ध आम जनमानस से दुर्व्यहार की शिकायत प्राप्त होती है तो कठोर कार्यवाही की जायेगी।

बच्चे / बुजुर्ग/महिलाओं के प्रति उच्च कोटि की संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।

पुलिस आयुक्त द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किये जाने हेतु समस्त प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया ताकि कमिश्नरेट प्रणाली के सार्थक परिणाम प्राप्त किये जा सके तथा लोगों के बीच पुलिस की छवि और भी बेहतर बन सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page