Connect with us

वाराणसी

काशी तमिल संगमम : तमिलनाडु के संस्कृति और महान नायकों के बारे में जानकारी दे रहा है प्रदर्शनी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। तेलंगाना के राज्यपाल ने काशी तमिल संगमम् में सभी प्रदर्शनी की देखा और सराहा

तेलंगाना की राज्यपाल और पुद्दुचेरी की लेफ्टिनेंट गर्वनर डॉ. तमिलसाई सौंदरराजन ने उत्तर-दक्षिण के विभिन्न हस्तकला, हस्तशिल्पों, दक्षिण में बने खिलौनों, मूर्ति पुस्तकों एवं उत्तर दक्षिण के कलाकारों, मंदिरों पर आधारित प्रदर्शनी को देखा और सराहा।
उन्होंने संगमम् में लगे लगे कुल 75 स्टालों पर भ्रमण किया और तमिलनाडु से आये मेहमानों का हाल चाल और अनुभव को जाना अपने गवर्नर को देख दक्षिण आए लोगों ने खुशी जाहिर किया और साथ में फोटो खिंचवाया।

Loading...

राज्यपाल भी बड़े ही सरल स्वभाव से हर स्टाल पर जा कर उनके उपकरणों के बारे में जानकारी ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा डिजिटल प्रदर्शनी एवं कलाकारों एवं महापुरुष के कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी को देखा ।

प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां तमिलनाडु के स्वतंत्रता सेनानियों, कलाकारों और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में बताया गया हैं। इतना शानदार प्रस्तुति के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री की प्रशंसा करती हूं।
बी एच यू की प्रदर्शनी में उन्होंने मालवीय जी के योगदानको देखा और नमन किया ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page