अपराध
Varanasi: सारनाथ क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, पुलिस टीम ने 2 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
Varanasi: चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण मे थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 417/2022 धारा 457/380/427/411 भादवि थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी व मु0अ0सं0 428/2022 धारा 380/411 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण लालू पटेल पुत्र राधेश्याम वर्मा नि० हसनपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, आदित्य पाण्डेय पुत्र दिनेश पाण्डेय नि0 खादा रामपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ हालपता बनियापुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी को सिंहपुर रिंगरोड अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का एक गैस सिलेण्डर व एक मिक्सर व कुल 2850/ रुपया नकद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। सालिनी वाटिका के सामने थाना सारनाथ वाराणसी ने अपनी अनुपस्थिति में दिनांक 6/7/.10.22 की रात्रि को घर के कमरो व किचन का ताला तोड़कर घरेलू समान सिलेंडर, मिक्सी, बर्तन आदि चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर मुकदमा संख्या मु0अ0सं0 417/2022 धारा 457/380/427 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री अखिलेश वर्मा द्वारा सम्पादित की जा रही है।
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम दोनो ने 06.10.2022 की रात्रि में ग्राम शालिनी वाटिका के सामने न्यू कालोनी हिरामनपुर में एक घर में घुस कर घर में लगे ताले को तोड़कर बर्तन और गैस सिलेण्डर और एक मिक्सर चोरी किये थे बर्तन को हम लोगो ने राह चलते एक व्यक्ति को 200 रुपये में बेच दिये थे और हम दोनो ने 100-100 रुपया आपस में बाट लिये थे, जो खाने पीने में खर्च हो गये है और आज चोरी से मिले मिक्सर को बेचने के लिए हम दोनो लोग जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान ही अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक 11/10/2022 को हम दोनो ने ही ग्राम रघुनाथपुर में भी एक घर में दो पायल व 5000 रुपया चोरी किये थे, दोनो पायलों को हम लोगो ने उसी दिन एक अन्जान व्यक्ति को 500 रुपया में बेच दिया था और चोरी से मिले पैसो को आपस में बराबर बराबर बाट लिये थे। दोनो अभियुक्तों की जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त लालू कब्जे से 1650/ रुपया और आदित्य पाण्डे के कब्जे से 1200/- रुपये कुल 2850/- रु. नकद बरामद हुआ। उक्त बरामद रुपये के सबंध में पूछा गया तो बताये कि ग्राम रघुनाथपुर में जो हम दोनो ने चोरी किया था यह वही पैसा है, शेष पैसो को हम दोनो ने खाने पीने में खर्च कर दिया है। अभियुक्त लालू की निशादेही पर ग्राम हिरामनपुर में चोरी किये गये गैस सिलेण्डर को उसके घर से बरामद किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी, उ0नि0 अखिलेश वर्मा थाना सारनाथ कमि० वाराणसी, उ0नि0 अजितेश चौधरी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, हे0का0 रंजीत द्विवेदी थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी, हे0का0 रामबाबू थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, का0 रामानन्द यादव थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी, हे0का0 देवाशीष सिंह क्राइम टीम थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, का0 रामानन्द यादव क्राइम टीम थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी है।
