Connect with us

भदोही

NEET पेपर लीक के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की उठाई मांग, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में भदोही में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग की

ज्ञानपुर (भदोही)। समाजवादी पार्टी की नेत्री डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक, उत्तर प्रदेश की कई भर्ती परीक्षाओं के रद्द होने तथा निजी स्कूलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों ने छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। साथ ही निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।

सपा ने अपने ज्ञापन में कहा कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी। ज्ञापन में पेपर लीक की घटनाओं से जुड़े गंभीर आरोपों का भी उल्लेख किया गया।

Advertisement

डॉ. नीलम मिश्रा ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर रामेश्वर पांडेय, रत्नेश मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, संदीप पासी, डॉ. प्रदीप यादव, विमल मिश्रा, प्रधान निजाम अबरार सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page