Connect with us

भदोही

कालीन कारखाने में देर रात पत्थरबाजी, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading...
Loading...

ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

घटना के संबंध में एक व्यक्ति पर संदेह, पुलिस ने जांच शुरू की

गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर-अमवा रोड स्थित ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड कालीन कारखाने में देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से पत्थरबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

कंपनी के प्रेसिडेंट आई.बी. सिंह की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 19 जुलाई की भोर लगभग 3:20 बजे कारखाना परिसर के भीतर बड़ी संख्या में ईंट और पत्थर फेंके गए। घटना की जानकारी कारखाने में तैनात सुरक्षाकर्मी नागेंद्र कुमार सिंह ने प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर सुरक्षा कर्मियों ने आसपास तलाश की, लेकिन मौके पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।

प्रबंधन का कहना है कि बाद में आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर एक व्यक्ति पर घटना में संलिप्त होने का संदेह जताया गया है। कंपनी ने घटना से संबंधित कुछ फोटोग्राफ भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Advertisement

गोपीगंज पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page