Connect with us

मिर्ज़ापुर

नीट मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

राहुल गांधी के साथ कथित बदसलूकी और छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना

मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और धरना आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में रैली निकालते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा गृह मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर मार्च निकालकर नारेबाजी की और बाद में कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। नेताओं ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल ने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और मामले में जवाबदेही तय नहीं की गई तो जिले में बड़े स्तर पर आंदोलन और अनशन किया जाएगा। उन्होंने समाजसेवी सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।

अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक (राजन पाठक) ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

Advertisement

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे, गुलाब चंद्र पांडे, अमरनाथ पांडे, राजेश मिश्रा, शकील अहमद, इमरान खान, विवेक सिंह, लालमणि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page