Connect with us

जौनपुर

विश्व आईवीएफ दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

निःसंतान दंपतियों को आधुनिक प्रजनन उपचार की दी जानकारी, सफल आईवीएफ परिवारों ने साझा किए अनुभव

विशेषज्ञों ने कहा— समय पर जांच और सही परामर्श से बढ़ती है उपचार की सफलता

जौनपुर। विश्व आईवीएफ दिवस की पूर्व संध्या पर पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निःसंतान दंपतियों में आधुनिक प्रजनन उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आईवीएफ से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना था।

सफल आईवीएफ परिवारों ने साझा की खुशियां

कार्यक्रम में आईवीएफ उपचार के माध्यम से माता-पिता बने कई दंपतियों ने अपने बच्चों के साथ भाग लिया। इस दौरान एक सफल आईवीएफ परिवार ने अपने स्वस्थ शिशु के साथ केक काटकर अपनी खुशी साझा की। दंपति ने बताया कि लंबे समय तक संतान सुख से वंचित रहने के बाद आईवीएफ उपचार ने उनके जीवन में नई उम्मीद और खुशियां दीं। उन्होंने आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. अंजू कनौजिया और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

बांझपन का इलाज संभव, भ्रांतियों से बचने की अपील

आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. अंजू कनौजिया ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के कारण आज बांझपन का सफल उपचार संभव है और हजारों दंपतियों का माता-पिता बनने का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि समय रहते सही जांच और विशेषज्ञ की सलाह लेने से उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से बांझपन को सामाजिक कलंक न मानकर एक सामान्य चिकित्सकीय समस्या समझने और उसका उपचार कराने की अपील की।

Advertisement

विशेषज्ञों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने महिला एवं पुरुष बांझपन के कारणों, बदलती जीवनशैली के प्रभाव, समय पर जांच की आवश्यकता तथा आईवीएफ सहित आधुनिक उपचार पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित दंपतियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका वैज्ञानिक और सरल भाषा में समाधान किया गया।

समाज में जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

समापन अवसर पर डॉ. विनोद कुमार ने सभी अतिथियों, सफल आईवीएफ परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करने और जरूरतमंद दंपतियों तक सही जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page