Connect with us

अपराध

Varanasi: पुलिस नें चोरी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...
  • रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
  • Varanasi: अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में आज जन्सा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त संदीप राजभर पुत्र लालधारी राजभर नि0 ग्राम खेवली पाण्डेयपुर थाना जंसा, वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को चोरी की 1 मोटर साईकिल हीरो स्पेलेंडर प्लस के साथ बमेरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह मोटर साईकल 18 अक्टूबर को अपने गांव के बद्दू की बाग से चोरी किया था । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार थाना जन्सा, जनपद वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 उ0नि0 मोहित वर्मा चौकी प्रभारी रामेश्वर, थाना जन्सा, जनपद वाराणसी ग्रामीण, का0 गुलाब यादव थाना जन्सा, जनपद वाराणसी ग्रामीण, का0 संजय कुमार थाना जन्सा, वाराणसी ग्रामीण थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page