Connect with us

वाराणसी

Varanasi: सीएमओ ने किया डीडीयू चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का जाना हाल

एमसीएच विंग में साफ-सफाई दुरुस्त करने का दिया निर्देश

Loading...

वाराणसी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने शुक्रवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। वहां डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उन्होंने उनके उपचार की चल रही व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी शुक्रवार की दोपहर अचानक पं. दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय पहुंचे। सीएमएस डा. आरके सिंह के साथ उन्होंने अस्पताल का दौरा किया। वह सबसे पहले अस्पताल के मेडिसिन ओपडी पहुंचे और वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वह डेंगू वार्ड पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों से उनके उपचार के संदर्भ में जानकारी ली। सीएमओ ने मरीजों को आश्वस्त किया कि उनके बेहतर उपचार के हर संभव प्रयास किये जायेंगे। इस संदर्भ में उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी दिया।
यहां के निरीक्षण के बाद सीएमओ पं. दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय परिसर में स्थित एमसीएच विंग भी गये और वहां के व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने एमसीएच विंग की साफ-सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान डा. प्रेम प्रकाश, डा. अतुल सिंह व अन्य चिकित्सक व अधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page