Connect with us

अपराध

Varanasi: रोहनियाँ पुलिस नें 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाईकिल, 4 मोबाइल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...
  • रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
  • Varanasi: अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में आज को रोहनियाँ पुलिस द्वारा मुखविर खास की सूचना पर अभियुक्त आशुतोष सिंह उर्फ बाबू S/O अमर सिंह R/O कचनार थाना राजातालाब जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष, अनिल कुमार S/O स्व0 मन्नी लाल R/O लोहता, थाना लोहता, जनपद वाराणसी उम्र 22 वर्ष को चोरी की 02 मोटर साईकिल व 04 मोबाइल फोन के साथ पंडितपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनियाँ पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0383/2022 धारा 41/411/413/414 भा0द0वि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रही है । पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा बताया गये कि स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को हम दोनों ने कचहरी मिर्जापुर से चुराया था और सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को हम दोनों ने गोल गड्ढा चौराहा मिर्जापुर से चुराया था तथा दोनो अभियुक्तगण के जामातलाशी से प्राप्त 4 मोबाईल एमआई, वीवो, ओप्पो व सैमसंग के बारे में पूछा गया तो बताये की इन चारो मोबाईल को हम दोनो ने मिल कर चोरी किये थे । आज हम दोनो मोटरसाइकिल व मोबाईल को बेचनें की फिराक में थे कि आप लोगों नें पकड़ लिया ।
    पुलिस टीम में उ0नि0 रविकान्त मलिक चौकी प्रभारी भदवर, थाना रोहनियाँ, वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 विनोद कुमार विश्वकर्मा थाना रोहनियाँ, वाराणसी ग्रामीण, हे0का0 बुद्ध सिंह सेंगर, थाना रोहनियाँ, वाराणसी ग्रामीण, हे0का0 सुजीत राय , थाना रोहनियाँ, वाराणसी ग्रामीण, का0 संजय कुमार थाना रोहनियाँ, वाराणसी ग्रामीण, का0 अवनीश यादव थाना रोहनियाँ, वाराणसी ग्रामीण, का0 अशोक चौहान थाना रोहनियाँ, वाराणसी ग्रामीण थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page