Connect with us

वाराणसी

मण्डलायुक्त एवं प्रभारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंध समिति के साथ समीक्षा बैठक की गयी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी| प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में एम० पी० हाॅल नहीं है जिसपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को नामित करते हुए एक हाॅल बनाने का प्रपोजल तैयार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय नीधि से पीने के पानी की व्यवस्था करने की भी निर्देश दिया।
प्रधानाचार्य ने विद्यालय में लड़के और लड़कियां हेतु परामर्शदाता की व्यवस्था की मांग की जिसपर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि परामर्शदाता की, विशेष रूप से लड़कियों से संबंधित परामर्शदाता की व्यवस्था की जाए ।और साथ ही प्रत्येक माह साइकोलॉजिकल संबंधी कैम्प लगाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में साफ़ सफाई की व्यवस्था करने तथा आस पास विद्यालय परिसर में कहीं भी पानी जमा न हो पाये,और पूरे परिसर में फाॅगिंग एवं केमीफास्ट का झिड़काव करने का निर्देश दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page