Connect with us

वाराणसी

बालिकाओं ने भ्रूण हत्या बाल विवाह के खिलाफ रैली निकाली

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

मिर्जामुराद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोरकलाँ मनकईया गांव में बुधवार को लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां,भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,ययौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगा रही थी । लड़कियों ने बाल विवाह दहेज पर रोक लगाने की मांग किया। रैली में कल्लीपुर, राने,लालपुर,टोडरपुर, लढुवाई आदि गाँवो की किशोरी लड़कियां और महिलाएं शामिल हुई। रैली के बाद पंचायत भवन पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लड़कियों ने भ्रूण हत्या,दहेज,गैरबराबरी,लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर ,नाटक,भाषण व विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर , जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र पटेल, तनुजा मिश्रा ने दीप जलाकर किया।कार्यक्रम में स्वागत आशा रानी अध्यक्षता राजकुमारी, संचालन विमला और सोनी ने किया।धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र पटेल,ग्रामप्रधान लढुवाई के आनन्द, नयापुर के ग्राम प्रधान श्यामधर पटेल, प्राथमिक विद्यालय मनकईया के प्रधानाचार्य प्रभाकर,अनीता,सोनी, राजकुमारी, विमला,सरोज,आशा, जादूगर रमेश पटेल, सन्तलाल विश्वकर्मा, बेबी,मैनब,मधुबाला, प्रिंसी, सृष्टि,ज्योति,उजाला आदि ने अपने विचार रखे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page