Connect with us

वाराणसी

सारनाथ क्षेत्र के लोहिया नगर कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी, क्षेत्र में चोर हुए बेलगाम,

Published

on

Loading...
Loading...

सारनाथ (वाराणसी), स्थानीय थाना अंतर्गत आशापुर स्थित लोहिया नगर कॉलोनी में रहने वाले दिलीप चौबे जो प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर हैं, उनके यहां बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए की जेवरात एवं लगभग 75 हजार कैश चुरा लिए।

Loading...


घटना के संबंध में भुक्तभोगी दिलीप चौबे का कहना है कि वह यहां पर किराए के मकान पर रहते हैं वह लोग 15 तारीख को अपने गांव अपने बड़े पापा के लड़के के तेरहवीं में गए हुए थे। उसी दौरान घर खाली पाकर चोरों ने उनके घर में घुसकर घर के अलमारी में रखा लाखों रुपए के जेवरात एवं कैश चुरा लिए। घटना की सूचना पाकर मौके पर असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस (सारनाथ सर्किल) अमित कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, एसआई अजितेश, प्रमोद कुशवाहा, आदि मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर, छानबीन में लगे हुए थे। दिलीप चौबे यहां पर अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। आज जब दोपहर में लगभग 3:00 के करीब गांव से उनके लड़के वापस आए तब उन्होंने देखा कि ब्राउडी के बाहर ताला लगा हुआ था। लेकिन घर के अंदर के दरवाजों के ताले टूटे हुए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों को दी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी कि इस प्रकार की घटनाओं से लोगों में काफी दहशत देखा गया। घटना के संबंध में असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर अमित श्रीवास्तव का कहना है, कि आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं, बहुत जल्दी घटना का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page