Connect with us

अपराध

रोहनियाँ पुलिस टीम नें चोरी की 1 अल्टो कार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| 24 अगस्त को जगतपुर में स्थित महिन्द्रा फर्स्ट च्वाइस की डीलरशिप से 2 अज्ञात व्यक्ति अल्टो K10 कार UP62BV0328 स्लेटी रंग की टेस्ट ड्राइव के नाम पर लेकर फरार हो गये थे ।
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में बुधवार को मुखविर खास की सूचना पर सर्विलांस टीम की मदद से वांछित अभियुक्त राघवेन्द्र यादव पुत्र रविन्द्र नाथ यादव उम्र करीब 26 वर्ष हाल पता वैशाली बिहार कलोनी थाना रोहनिया वाराणसी व मूल पता ग्रा0 परमन्दा चक थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को जगतपुर पी0जी0 कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त राघवेन्द्र पुत्र रविन्द्र उपरोक्त ने बताया कि जो गाड़ी मेरे पास से पकड़ी है वह मेरी नहीं है । मैं बुधवार को अपने दोस्त मुकेश यादव पुत्र राम अवध यादव नि0 रामपुर ककरही थाना सैदपुर गाजीपुर के साथ मोहन सराय के पास स्थित महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस के आफिस गया था जहां पर सेकंड हैण्ड गाड़ियां बेची जाती हैं । महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस से मैं यही Alto K10 गाड़ी टेस्ट ड्राइव के नाम पर लेकर निकला था और गाड़ी को थोडी दूर चालाने के बाद वापस जब महिन्द्रा फर्स्ट च्वाईस आफिस के पास पहुंचा और गाड़ी में बैठे महिन्द्रा फर्स्ट च्वाईस के कर्मचारी गाड़ी से जैसे ही बाहर निकले मौका पाकर मै औऱ मेरा दोस्त लालच में आकर गाडी लेकर भाग गये थे और गाड़ी का नंबर प्लेट हटाकर घूम रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रजनीश त्रिपाठी चौकी प्रभारी मोहनसराय थाना रोहनियाँ जनपद वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0प्रशिक्षु अंकुर कुशवाहा थाना रोहनियाँ जनपद वाराणसी ग्रामीण, कां0 रतनलाल, थाना रोहनियाँ, जनपद वाराणसी ग्रामीण, कां0 मनोज कुमार थाना रोहनियाँ, जनपद वाराणसी ग्रामीण थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page