अपराध
शिवपुर पुलिस टीम द्वारा अपहृता सकुशल बरामद, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी| गुमशुदा / अपहृता की बरामदगी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के पर्यवेक्षण मे थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 382/2022 धारा 363/366 भादवि से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त नितिन सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी भीखमपुर थाना आसपुर दिवसरा जिला प्रतापगढ़ को आज शिवपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का विवरण वादिनी ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना शिवपुर में मु0अ0सं0-382/2022 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 कालिदीन द्वारा सम्पादित की जा रही हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे 30नि0 कालिदीन थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी, का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 3-म0का0 संगीता मौर्या थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी है।
