Connect with us

पूर्वांचल

रेलवे प्रशासन द्वारा इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों के मार्ग में हुआ परिवर्तन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के किशनपुर-रामभद्रपुर-हायाघाट-थलवारा रेल खण्ड पर नान इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा ।

मार्ग परिवर्तन-

Loading...
  • दरभंगा से 24 अगस्त,2022 को चलने वाली 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी ।
  • नई दिल्ली से 23 अगस्त,2022 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जायेगी ।
  • दरभंगा से 24 अगस्त,2022 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी ।
  • अमृतसर से 22 अगस्त,2022 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सुगौली-बनमंखी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सुगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जायेगी ।

शार्ट ओरिजिनेशन-

  • जयनगर से 24 अगस्त,2022 को चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से चलाई जायेगी ।
  • जयनगर से 24 अगस्त,2022 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस समस्तीपुर से चलाई जायेगी ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page