वाराणसी
भारत विकास परिषद नीलकंठ शाखा काशी प्रांत एन सी आर 2 द्वारा काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
वाराणसी।भारत विकास परिषद नीलकंठ शाखा काशी प्रांत एन सी आर 2 द्वारा काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का किया गया आयोजन। इस आयोजन के मुख्य अतिथि
रवि प्रकाश जायसवाल एवं पुष्प रंजन अग्रवाल रहे । इस अवसर पर महावीर श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे भारत विकास परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हर एक विद्यालय में किया जाता है उसी कड़ी में आज हमारे भारत विकास परिषद नीलकंठ शाखा द्वारा यह कार्यक्रम हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज में किया गया है जिसमें हम छात्रों को गुरु के महत्व को बताते हैं और छात्रों द्वारा गुरुओं को तिलक अक्षत एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाता है। इस अवसर पर 4 छात्रों एवं 2 शिक्षकों को सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ राम नगीना यादव, यशोदा बरनवाल, विजय शंकर श्रीवास्तव , डॉ रीतांशु श्रीवास्तव, रवि प्रकाश बरनवाल प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
