Connect with us

अपराध

जबरदस्ती गर्भपात के दौरान लड़की व भ्रूण की मृत्यु के सम्बन्ध में अभियुक्त को चोलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 13 अगस्त को थाना चोलापुर क्षेत्रान्तर्गत एक निजी चिकित्सालय में महिला की गर्भपात करने के दौरान मृत्यु हो गयी। उक्त घटना के संबंध में वादी के तहरीर के आधार पर थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 267/22 धारा 376,313,314,315 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विरेन्द्र कुमार पटेल उर्फ वी0के0 सिंह को मोहाँव चौराहे से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त प्रकरण में दो अभियुक्तों को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पटेल उर्फ वी0के0 सिंह पुत्र स्व0 राम नरेश पटेल, निवासी उमरहां थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 40 वर्ष का है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र थाना चोलापुर जनपद वाराणसी ग्रामीण, निरीक्षक अवधेश कुमार तिवारी थाना चोलापुर वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 हरिकृष्ण यादव थाना चोलापुर वाराणसी ग्रामीण, का0 अमित कुमार पटेल थाना चोलापुर वाराणसी ग्रामीण, का0 आलोक भारती थाना चोलापुर वाराणसी ग्रामीण थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page