Connect with us

गोरखपुर

साढ़े चार माह के मासूम को SMA, इलाज के लिए चाहिए 10 करोड़ का इंजेक्शन

Published

on

Loading...
Loading...

पिता ने प्रेस क्लब पहुंचकर लगाई मदद की गुहार, बोले- 90 हजार लोग एक-एक हजार दें तो बच सकती है बच्चे की जिंदगी

गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र निवासी आलोक कुमार सिंह का साढ़े चार माह का मासूम बेटा दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहा है। बच्चे के इलाज के लिए करीब 10 करोड़ रुपये कीमत के इंजेक्शन की जरूरत बताई गई है। इतनी बड़ी रकम जुटाना परिवार के लिए मुश्किल होने के कारण पिता ने समाज और आम लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है।

आलोक कुमार सिंह रविवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पहुंचे और मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने बताया कि बेटे के इलाज के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में बांसगांव सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मदद की गुहार लगा चुके हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से भी संपर्क किया गया है, लेकिन अब तक इलाज के लिए आवश्यक धनराशि जुट नहीं सकी है।

आलोक ने बताया कि जिस इंजेक्शन की बच्चे को जरूरत है, उसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने लोगों से आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

भावुक पिता ने कहा कि यदि 90 हजार लोग एक-एक हजार रुपये का सहयोग कर दें तो बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक धनराशि जुटाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह कोई सेलिब्रिटी नहीं हैं और उन्हें नहीं पता कि अपनी अपील को इतने लोगों तक कैसे पहुंचाएं। इसी उम्मीद में वह प्रेस क्लब पहुंचे हैं, ताकि मीडिया के माध्यम से उनकी पुकार अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page