Connect with us

वाराणसी

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के प्रमुख वकील अभय नाथ यादव का हार्ट अटैक से निधन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – राघवेंद्र प्रताप सिंह (अधिवक्ता)

वाराणसी: ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के प्रमुख अधिवक्ता अभय नाथ यादव का हार्टअटैक से निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को रात 10:30 बजे के आसपास उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर गए थे. तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Loading...

बता दें कि अभय नाथ यादव वाराणसी में अलग-अलग न्यायालय में चल रहे मुस्लिम पक्ष के सभी मुकदमों में मुख्य अधिवक्ता के तौर पर पूरे केस को देख रहे थे. वहीं, वर्तमान में चल रहे ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले का भी केस अभय नाथ लड़ रहे थे. अधिवक्ता के निधन की वजह से कोर्ट ने 4 अगस्त को ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले को लेकर सुनवाई की तिथि मुकर्रर कर रखी है.

वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन की जानकारी होने पर सोमवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन व बनारस बार एसोसिएशन के अधिकांश अधिवक्ताओं ने उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page