Connect with us

वाराणसी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में निकाली गई साइकिल यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी| काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज आजादी का अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना भवन से आरंभ होकर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन पहुंची जहां महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके उपरांत साइकिल यात्रा सिंहद्वार पर महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली भदैनी पहुंची और वहां पर रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आगे बढ़ते हुए साइकिल यात्रा विजय चौराहा पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शहीद उद्यान सिगरा पहुंची जहां भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साइकिल रैली में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ बाला लखेंद्र डीएवी की कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीता सिंह और डॉ वंदना बालचंदानी के नेतृत्व में लगभग 225 स्वयंसेवकों ने साइकिल यात्रा में हिस्सा लिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के 75 राष्ट्रीय महत्व के स्थलों से 75 साइकिल यात्राएं आयोजित की गई जिनमे लगभग 7.5 किलोमीटर की दूरी तय कर इस ऐतिहासिक दिवस को राष्ट्रीय पटल पर अंकित किया गया ।

Loading...

आजादी का अमृत महोत्सव साइकिल रैली को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम सलाहकार डॉ कमल कुमार कर तथा क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक श्रोति ने ऑनलाइन माध्यम से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटित किया।

साइकिल यात्री यात्रा मार्ग में भारत माता की जय, साइकिल चलाएं निरोगी बने, साइकिल चलाकर पर्यावरण की रक्षा करें, साइकिल हमें देता है बेहतर स्वास्थ्य, आधा घंटा देश को, आधा घंटा देश को जैसे नारे लगा रहे थे। शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की और साइकिल चलाने से होने वाले फायदों के बारे में उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी। इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वालों में कार्यक्रम समन्वयक डॉ बाला लखेंद्र , श्री रतिकेश पूर्णोदय, सुश्री प्रतिमा यादव, सुश्री शिवानी कनौजिया श्री रंजीत कुमार राय, श्री नितिन कुमार, श्री उज्जवल कुमार झा आदि के नाम प्रमुख हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page