Connect with us

गाजीपुर

अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

मुहम्मदाबाद, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को कथित रूप से अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाटा मार्ग से गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान हाटा गांव जाने वाले मार्ग से राजेश गुप्ता (22) निवासी मुर्की कला, थाना मुहम्मदाबाद को पकड़ा गया।

पिस्टल और दो कारतूस बरामद

पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक देशी पिस्टल .32 बोर और दो मिस कारतूस .32 बोर बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना मुहम्मदाबाद में मुकदमा संख्या 323/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, संतोष कुमार, जगतपति मिश्रा तथा कांस्टेबल रवि कुमार, हर्षित यादव, रोहित सरोज, सूरज सिंह और हर्ष सिंह शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page