Connect with us

गोरखपुर

ट्रांसपोर्ट नगर के 6 लेन फ्लाइओवर के नीचे अवैध पार्किंग से बढ़ी परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

सड़क किनारे खड़े वाहनों से यातायात प्रभावित, लेन बदलते समय हादसे की आशंका

गोरखपुर। ट्रांसपोर्ट नगर में बने 6 लेन फ्लाइओवर के नीचे सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। फ्लाइओवर के नीचे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चलते सड़क की उपयोगी जगह कम हो रही है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

सबसे अधिक परेशानी उन वाहन चालकों को होती है, जिन्हें एक लेन से दूसरी लेन में जाना पड़ता है। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण सामने से आने वाला ट्रैफिक समय पर दिखाई नहीं देता। ऐसे में लेन बदलने के दौरान वाहनों के आपस में टकराने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त समय में फ्लाइओवर के नीचे खड़े वाहनों के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। 6 लेन जैसी महत्वपूर्ण सड़क पर पहले से ही वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

राहगीरों और वाहन चालकों का कहना है कि लेन बदलते समय सामने से आने वाला वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देने पर छोटी सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है। इसके चलते यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि फ्लाइओवर के नीचे सड़क किनारे हो रही पार्किंग को व्यवस्थित कराया जाए और यातायात में बाधा बनने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त होने से यातायात सुचारु होने के साथ राहगीरों को भी सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सकेगा।

अब देखना है कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या को लेकर कब कार्रवाई करता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page