गोरखपुर
बीसवीं बार गिरिजेशाही बने गोला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
34 मतों से भारतेन्दु उर्फ रामछबीले दूबे को हराया, शंकरानंद शुक्ल चौथी बार महासचिव निर्वाचित
गोला बाजार, गोरखपुर। गोला तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता गिरिजेशाही ने 20वीं बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतेन्दु उर्फ रामछबीले दूबे को 34 मतों के अंतर से हराया। गिरिजेशाही को 82, जबकि भारतेन्दु को 48 मत मिले। अध्यक्ष पद पर दोनों के बीच सीधा मुकाबला था।
शंकरानंद शुक्ल चौथी बार महासचिव
महासचिव पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शंकरानंद शुक्ल ने 58 मत हासिल कर जीत दर्ज की। आनंद स्वरूप पाठक को 43 और हरिवंश मणि शर्मा को 27 वोट मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए। शंकरानंद शुक्ल चौथी बार महासचिव निर्वाचित हुए।
मनीष राय को 104 वोट
कोषाध्यक्ष पद पर मनीष राय, राजेश कुमार यादव और रामनिवास यादव के बीच मुकाबला हुआ। मनीष राय ने 104 मत पाकर जीत हासिल की। राजेश कुमार यादव को 11 और रामनिवास यादव को 15 वोट मिले।
कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निवास प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर परमहंस कुमार व तसव्वर, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर गणेश शंकर भारती, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर राजकुमार यादव और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर राम लखन राय निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अखिलेश सिंह और देवेंद्र कुमार दूबे भी निर्विरोध चुने गए।
एल्डर कमेटी की देखरेख में हुआ चुनाव
चुनाव प्रक्रिया और मतगणना एल्डर कमेटी की देखरेख में संपन्न हुई। कमेटी के अध्यक्ष हरिकेश यादव के साथ सदस्य हरिश्चंद्र पाठक, ओमप्रकाश ओझा, श्रीनिवास पाण्डेय और कमलेश यादव शामिल रहे। परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष रंतिदेव मिश्र, मंत्री आमोद गौड़ और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
