Connect with us

गोरखपुर

पीएमश्री स्कूल सेमरी में 249 बच्चों को मिली निःशुल्क टी-शर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

बच्चों में अनुशासन, समानता और विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना बढ़ाने की पहल

गोला बाजार, गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के पीएमश्री विद्यालय सेमरी में छात्र-छात्राओं में अनुशासन और विद्यालय के प्रति गौरव की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से 249 बच्चों को निःशुल्क टी-शर्ट वितरित की गईं। टी-शर्ट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।

अतिथियों ने किया वितरण

टी-शर्ट का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी गगहा डॉ. प्रदीप शर्मा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई गगहा के अध्यक्ष एवं जिला प्रचार समिति के सदस्य डॉ. सुमन्त सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सदन तिवारी ने किया। अतिथियों ने बच्चों को टी-शर्ट वितरित करते हुए विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

सप्ताह में दो दिन पहनेंगे टी-शर्ट

विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अब सभी बच्चे प्रत्येक बुधवार और शनिवार को निर्धारित टी-शर्ट पहनकर विद्यालय आएंगे। इससे बच्चों में एकरूपता और अनुशासन की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी।

सर्वांगीण विकास पर जोर

विद्यालय परिवार ने बताया कि पहल का उद्देश्य केवल बच्चों को परिधान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उनमें समानता, अनुशासन, विद्यालय के प्रति अपनत्व और सामूहिक पहचान की भावना विकसित करना है। अतिथियों ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण में सहायक होती हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, सहायक अध्यापक रामसिंह, गुलाब, अशोक कुमार चौहान, प्रिन्स, राजेश कुमार और ओंकार नाथ तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page